गौरेला पेंड्रा मरवाही

9 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला…आरोपी शिक्षक और युवक गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

जीपीएम – जिले में नाबालिक छात्रा के साथ वहशीपन करने वाले शिक्षक और उसके साथी को मरवाही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में डीईओ ने तत्काल आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को मीडिया के माध्यम से मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। जहा मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा था। बताया जा रहा है। कि पीड़िता जो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है, उसे हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। यही नहीं पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा ने जब परिजनों को अपनी आप बीती बताई तब पूरा मामला संबंधित थाने पहुंचा।

मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया, जबकि छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मामले में आरोपी शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 का उल्लंघन करता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से उसकी संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला कलेक्टर की स्वीकृति से लिया गया है। इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...