जांजगीर चाँपा

पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक…पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद इसे हादसा दिखाने के लिए करंट लगने का फर्जी दृश्य रच डाला। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 बलौदा निवासी महेंद्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की मौत को करंट लगने से हुई दुर्घटना बताकर थाना बलौदा में सूचना दी थी। सूचना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन नवविवाहिता की मौत को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में मामले की गहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और आरोपी पति से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था।

घटना की रात 28-29 अप्रैल के बीच आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 103(1) और 238 बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना बलौदा पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...