कोटा

अपहृता की बरामदगी के एवज में रकम मांगने का मामला… कोटा थाना ASI सस्पेंड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र में अपहृता को राजस्थान से बरामद करने के एवज में रकम मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोटा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (स.उ.नि.) हेमन्त पाटले को अपहृता की माता से धनराशि की मांग करते हुए देखा गया। मामला थाना कोटा के अपराध क्रमांक 1121/2024, धारा 137(2) बी.एन.एस. से संबंधित है।वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि स.उ.नि. हेमंत पाटले ने अपने पदीय कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन नहीं किया तथा पुलिस रेग्युलेशन में निहित सेवा शर्तों का उल्लंघन किया है। इन आरोपों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने स.उ.नि. हेमंत पाटले को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें रक्षित केन्द्र, बिलासपुर में सम्बद्ध कर दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार अथवा अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी अधिकारी द्वारा अवैध मांग की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...