रायगढ़

ऑटो चालक के अपहरण और लूट की गुत्थी 18 घंटे में सुलझी… पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस ने पुसौर थाना क्षेत्र में हुए एक संगठित अपराध का महज 18 घंटे में खुलासा कर पीड़ित ऑटो चालक को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी दक्षता और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना 30 अप्रैल की रात की है, जब ऑटो चालक विजय यादव उर्फ गोलू (38), निवासी गोपालपुर, रोज की तरह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर निकला था। रात करीब 9 बजे दो युवक ग्राम रूचिदा जाने के लिए 700 रुपये किराए पर उसके ऑटो में सवार हुए। ग्राम रूचिदा से आगे सुनसान स्थान पर पहुँचने के बाद दोनों ने उस पर टंगिया और डंडे से हमला कर उसे बेसुध कर दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल और 500 रुपये लूट लिए तथा उसी मोबाइल से परिजनों को वीडियो कॉल कर 1 लाख रुपये की फिरौती माँगी। इस दौरान पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर वे उसे ऑटो में घुमाते रहे और परिजनों को धमकाते रहे।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली, पुसौर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच की।

पूछताछ में लिटाईपाली निवासी प्रकाश सिदार (25) का नाम सामने आया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। प्रकाश ने बताया कि उन्होंने पहले से लूट की नीयत से ऑटो में सवारी की और सुनसान स्थान पर हमला कर ऑटो चालक को बंधक बनाया। फिर उसके मोबाइल से परिजनों को धमकाकर डर का माहौल बनाया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टंगिया, घटना में प्रयुक्त कपड़े और मोबाइल बरामद किया है।प्रकरण में अपराध क्रमांक 124/2025 धारा 309(6), 127(2), 140(1), 3(5) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर सेल, कोतवाली और अन्य टीम सदस्यों की सक्रियता उल्लेखनीय रही। पुलिस की तत्परता ने पीड़ित की जान बचाई और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का भय कायम हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...