छत्तीसगढ़सीपत

परचम कुशाई के साथ हुआ दादी अम्मा के 31 वां सालाना उर्स का आगाज़ सिंगर समीर हयात निज़ामी कल देंगे क़व्वाली की प्रस्तुति

आज होगी तक़रीर,कल होगा क़व्वाली का शानदार प्रोग्राम

सीपत रियाज़ असरफ़ी

शाहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ के वालिदा (माता जी) दादी अम्मा बेगम बी साहिब के ग्राम खम्हरिया स्थित दरगाह में आज सोमवार को 11:00 बजे परचम कुशाई के साथ 31 वां सालाना उर्स का आगाज़ हो गया है। मालूम हो कि दादी अम्मा का तीन दिवसीय 31 वां सालाना उर्स 22 अप्रेल से 24 अप्रेल 2019 तक मनाया जाएगा। दरगाह के खादिमो द्वारा परचम (झंडा) को निशान-ए-झंडा तक जुलूस के शक़्ल में लाया गया तथा फातेहा व सलातो सलाम के बाद परचम कुशाई की रश्म अदा की गई। इस अवसर पर दरगाह के खादिम जनाब अब्दुल वहाब खान,फ़िरोज़ खान,अशद खान,जौहर अली,इबरार खान,लुतरा दरगाह के खादिम उस्मान खान,जलील अहमद,हाफ़िज़ अल्हाज अनवारुल हक़,शादाब खान, इक़बाल खान, हाफ़िज़ इसरार रज़ा, मकसूद खान,शेखअब्दुल गफ्फार,मौलाना अब्दुल सलाम बरकाती, मौलाना गुलाम मुर्तुजा रिज़्वी, शेख सफर मौलाना इशहाक साहब,अजहरूद्दीन राजा खान,नकुल मेरावी,निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित थे।

आज होगी तक़रीर,कल होगा क़व्वाली का शानदार प्रोग्राम

सोमवार रात 9:00 बजे से तक़रीर का प्रोग्राम दरगाह परिसर में होगा। दारुल उलूम फैज़ाने इंसान अली शाह के मुदर्रिसीन व एलाकाई ओलमाओ की तक़रीर होगी व कल दोपहर 3:00 बजे शाही संदल निकाली जाएगी जो दादी अम्मा के दरगाह से निकलकर मुख्यमार्ग से गस्त करता हुआ शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरगाह में सन्दल चादर पेश की छाएगी। रात 9:00 बजे हिंदुस्तान के मशहूर सिंगर समीर हयात निजामी शानदार कव्वाली कव्वाली प्रस्तुत करेंगे। उर्स के तीसरे व अंतिम दिन सुबह 7:00 बजे दरगाह में कुरानख्वानी व कुल की फातेहा 10:00 बजे होगी तथा उर्स के समापन की घोषणा की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...