मस्तूरी

ऑनलाइन ठगी का मामला, मस्तूरी थाना में FIR दर्ज…कस्टमर केयर बनकर ट्रांसफर किये 1.94 लाख रुपए,

उदय सिंह

मस्तूरी – ग्राम बेलटूकरी निवासी विनोद विश्वकर्मा पिता सहेत्तर विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर मस्तूरी थाना में IPC की धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29.11.2023 को विनोद द्वारा अपने मित्र मिथलेश दिनकर को 1200 रुपए ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया जो असफल रहा। लेकिन मोबाइल पर ट्रांजेक्शन सफल होने का मैसेज आया। उसके बाद विनोद ने गूगल पर फोन पे कस्टमर केयर नंबर खोजकर संपर्क किया, जहां से एक व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर बताकर उसके बैंक डिटेल्स और OTP लेकर ठगी की। दो दिन बाद विनोद के SBI खाते से 99,999 और उसकी माता गायत्री विश्वकर्मा के खाते से 95,000 HDFC व AXIS बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में विनोद द्वारा 1930 पर कॉल कर साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस द्वारा मोबाईल नंबर, खाता नंबर धारकों के विरुद्ध IPC की धारा 420 व 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...