छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का ओवेशन

समारोह में जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने चीफ जस्टिस का परिचय दिया। महाधिवक्ता श्री कनक तिवारी ने ओवेशन वक्तव्य दिया

ठा. उदय सिंह

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस परपिल्लई रामकृष्णनन् नायर रामचंद्र मेनन का आज हाईकोर्ट में ओवेशन कार्यक्रम हुआ।
ओवेशन कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट में आयोजित किया गया। जस्टिस मेनन ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों के साथ चलने से न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि वे पारदर्शिता और खुले दिमाग से काम कर न्यायिक प्रणाली को आम आदमी तक विश्वसनीय ढंग से पहुंचाना चाहते हैं। यह सभी के सहयोग से संभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जजों और अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें ऊर्जावान युवा टीम के साथ काम करने में प्रसन्नता होगी।
ओवेशन में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सभी जज और केरल हाईकोर्ट के अनेक जज और उनके परिजन भी उपस्थित थे।समारोह में जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने चीफ जस्टिस का परिचय दिया। महाधिवक्ता श्री कनक तिवारी ने ओवेशन वक्तव्य दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...