बिलासपुर

बिलासपुर: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 3 महिलाओं सहित चार लोग पकड़े गए, देह व्यापार में संलिप्तता का आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष पेट्रोलिंग अभियान के तहत आज सुबह रक्षा टीम द्वारा कोन्हेर गार्डन और पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के आसपास गश्त की गई। इस दौरान टीम को क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले, जिनकी गतिविधियां असामान्य प्रतीत हो रही थीं। पूछताछ के दौरान महिलाएं पुलिस टीम से बहस करने लगीं, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस की सहायता से सभी को महिला थाना लाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। प्रथम दृष्टया सबूतों और पूछताछ के आधार पर संबंधित महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा, जिससे शहर को आपराधिक गतिविधियों से मुक्त रखा जा सके। पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे अपने आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखते हैं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ...