सीपत

तालाब में 2 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत…गाँव में छाया मातम

उदय सिंह

सीपत – एक दर्दनाक हादसे में सीपत के सुखरी तालाब में डूबने से मात्र दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे की है, जब संतराम गोंड़ की बेटी भगवती खेलते-खेलते बाड़ी से लगी तालाब की ओर चली गई और पानी में गिर गई। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले भतीजे आर्यन ने दी, जिसने बच्ची को तालाब में डूबे हुए देखा। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए भगवती को पानी से निकालकर तुरंत सीपत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां अस्पताल में पदस्थ डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि बच्ची खेलते हुए बाड़ी के पास स्थित तालाब की ओर निकल गई और अनजाने में पानी में गिर पड़ी। संतराम गोंड़ का घर और तालाब एक-दूसरे से सटा हुआ है, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम भगवती की असमय मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर है। परिजन गहरे सदमे में हैं। यह घटना एक बार फिर तालाबों और खुले जलस्रोतों के पास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,