सीपत

सीपत:- मारपीट कर गरम तेल से जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

उदय सिंह

सीपत – थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोहनिया स्थित एक शादी समारोह में खाना बनाने गए भरत रजक के साथ हुई मारपीट और गरम तेल से जलाने की गंभीर घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना 15 दिन पूर्व की है, जब भरत रजक अपने साथियों के साथ एक शादी में खाना बनाने गया था। इसी दौरान अमन केंवट द्वारा दोसा बनाए जाने पर आरोपी रामकुमार यादव 49 वर्ष और जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन 35 वर्ष, दोनों निवासी बजरंग चौक, सीपत ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद शुरू किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने भरत रजक से गाली-गलौच कर हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उसे पुड़ी बन रहे गरम तेल की कड़ाही में धक्का दे दिया, जिससे भरत के पेट, कमर, हाथ और चेहरे पर गंभीर जलन हुई।
घायल भरत को पहले शासकीय अस्पताल सीपत और बाद में बीटीआरसी अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी भी उपचाररत है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। आरोपीगण के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म स्वीकार किया।सीपत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में गुंडागर्दी पर सख्ती के रूप में देखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,