कोटा

बिलासपुर साइबर ठगी: खाते को अनहोल्ड कराने के नाम पर युवक से 1.20 लाख की ऑनलाइन ठगी

उदय सिंह

बिलासपुर – साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है, जहां पड़ावपारा निवासी ज्ञान चंद यादव से एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 1.20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ज्ञान चंद यादव वर्तमान में महाराष्ट्र में कार्यरत हैं और उनका एचडीएफसी बैंक बिलासपुर में खाता है। मार्च 2025 से उनके खाते में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसे ठीक कराने वे 2 मई को बैंक गए। वहां उन्हें बताया गया कि दो दिनों में खाता चालू हो जाएगा। इसी दौरान 18 अप्रैल से 6 मई के बीच एक व्यक्ति, जिसने खुद को नितिन कुमार सिंह बताया, ने ज्ञान चंद को फोन कर खाता अनहोल्ड कराने के बहाने ओटीपी पूछे। ओटीपी साझा करने के बाद ज्ञान चंद के खाते से तीन बार में कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना रेंज बिलासपुर में की, जहां पुलिस ने आरोपी नितिन कुमार सिंह एवं संबंधित मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आमजन को भी सलाह दी जा रही है कि वे किसी अज्ञात कॉलर को अपने बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...