बिलासपुर

आगजनी:- तोरवा क्षेत्र में चार दोपहिया वाहनों को अज्ञात आरोपी ने लगाई आग… 2.5 लाख रुपये का हुआ नुकसान,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र के देवरीडीह मोहल्ले में गुरुवार तड़के एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने चार दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में लगभग 2.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष करियार जो नगर निगम ठेका अंतर्गत सफाई का कार्य करते हैं, रात करीब 12 बजे अपने भाई को स्टेशन छोड़ने के बाद अपनी यामहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 BY 1365 को घर के सामने गली में खड़ा कर सोने चले गए। उनके वाहन के पास ही राजा बाघमारे की मेस्ट्रो स्कूटी CG10 AG 5741, शानू ग्रायकर की पल्सर 150 CG10 BS 2746 और अरुण ग्रायकर की TVS जुपिटर CG10 AB 6478 भी खड़ी थीं। पीयूष के अनुसार, मोहल्ले में देर रात तक बिजली बंद थी और 3 बजे तक अविनाश बाघमारे नामक स्थानीय व्यक्ति जाग रहा था। इसके बाद वह भी सो गया। अनुमान है कि 3:30 से 4:00 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने सभी चार दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं, घटना के समय आरोपी ने घर का संकल भी बाहर से बंद कर दिया, जिससे अंदर के लोग बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(g)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,