सक्ती

एसपी का एक्शन:- शराब तस्करों को छोड़ने हुई थी लेन देन… संलिप्त चौकी प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिला सक्ती में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभागीय अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय पुलिस विभाग में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत लिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर एवं आरक्षक दीपक साहू शामिल हैं।

इन तीनों पर आबकारी से संबंधित एक प्रकरण में पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर लिखित आरोप सामने आए हैं। प्राप्त शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया इन पुलिसकर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता एवं कदाचार पाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए इन सभी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की और साथ ही प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार या अनियमितता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है, और विभाग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कठोर कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल...