बिलासपुर

बिलासपुर:- करंट की चपेट में आकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत….. गांव में पसरा मातम,

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम बरतोरी में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। कूलर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक ऐसा सच उजागर करता है, जिससे हर अभिभावक को सतर्क होने की आवश्यकता है।मृतकों की पहचान बालक लक्की जायसवाल पिता देवचरण जायसवाल 13वर्ष, निवासी बरतोरी और बालिका जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल 14 वर्ष निवासी सीगारपुर जिला कवर्धा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जीतू अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी बड़ी मां के घर बरतोरी आई हुई थी। गुरुवार सुबह जब घर के बड़े लोग गांव में मजदूरी करने गए थे, तब यह दुखद हादसा हुआ। बताया जाता है कि जीतू कूलर चालू कर रही थी। तभी उसे जोर का झटका लगा और वह कांपने लगी। उसे देखकर वहीं मौजूद लक्की दौड़कर बचाने गया, लेकिन करंट की चपेट में वह भी आ गया। दोनों बच्चे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी लक्की के चाचा राजू जायसवाल को मिली, जो घर के बाहर ही किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और बच्चों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है। यह घटना चेतावनी है हर परिवार के लिए, खासकर गर्मियों के इस मौसम में जब कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का अधिक उपयोग होता है। बारिश या कूलर के पानी से खुले तारों में करंट आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में हर माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घर में लगे बिजली उपकरण सुरक्षित स्थिति में हों, तारों को खुला न छोड़ा जाए और बच्चों को अकेले न छोड़ा जाए। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो होनहार बच्चों की असमय मृत्यु ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा न केवल दिल दहला देने वाला है, बल्कि यह भी सिखाता है कि सुरक्षा में जरा सी चूक भी जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज