बिलासपुर

बिलासपुर शहर के कई थानों में बदले प्रभारी, परिवेश को मिली कोतवाली की जिम्मेदारी

डेस्क

बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर के थानों में प्रभारी की अदला बदली की है। मंगलवार शाम को जारी अधिसूचना में कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है। तार बाहर थाने के प्रभारी जेपी गुप्ता को सरकंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है। लोग अनुमान लगा रहे थे कि परिवेश तिवारी को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन अब तक रक्षित केंद्र में रहे परिवेश तिवारी को सिटी कोतवाली थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वही सिटी कोतवाली थाने की मौजूदा प्रभारी अंजू चेलक महिला थाना प्रभारी बनाई गई है। वर्तमान महिला थाना प्रभारी मीना ध्रुव को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र स्वर्णकार रक्षित केंद्र से निकलकर अब तारबाहर थाने का प्रभार संभालेंगे।

शहर के चार प्रमुख थानों के प्रभारी बदले जाने के बाद पुलिसिंग में कसावट की उम्मीद की जा रही है। नए अधिकारी जल्द ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला