बिलासपुर

भारतमाला प्रोजेक्ट:- भू-अर्जन में गड़बड़ी…अब बिलासपुर में भी कार्रवाई, तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ए (बिलासपुर-उरगा मार्ग) में भू-अर्जन के दौरान अनियमितता और राजस्व अभिलेखों में कूटरचना का मामला सामने आया है। मामले में ग्राम ढेंका, तहसील बिलासपुर से संबंधित तत्कालीन तहसीलदार डी.के. उइके और तत्कालीन पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ थाना तोरवा में धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, भू-अर्जन की प्रक्रिया में दोषी अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से नामांतरण और बंटवारा दर्ज कर अधिक मुआवजा राशि की गणना कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई गई। इस मामले की जांच जिला स्तरीय समिति एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर द्वारा की गई, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर के दिनांक 24 जून 2025 के ज्ञापन क्रमांक 515/अ.वि.अ./स्टेनो/2025 एवं कलेक्टर कार्यालय के पत्र क्रमांक 2872/वाचक/भू-अर्जन/जांच/2025 के आधार पर न्यायालय नायब तहसीलदार बिलासपुर ने थाना प्रभारी तोरवा को निर्देशित किया कि दोषी तहसीलदार व पटवारी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। एफआईआर में धारा 34, 420, 467, 468, 471 IPC के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण की शिकायत प्रार्थी राहुल शर्मा पटवारी हल्का नम्बर 44 ग्राम ढेंका द्वारा की गई थी, जिन्होंने पूरे मामले की जानकारी नायब तहसीलदार कार्यालय में प्रस्तुत की थी। सूत्रों के अनुसार, उक्त अनियमितता के कारण न केवल शासन को वित्तीय नुकसान हुआ है बल्कि सड़क निर्माण कार्य भी बाधित हुआ है। जिससे आम नागरिकों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शासन की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रकरण वर्तमान में आर्बिट्रेटर के समक्ष लंबित है, जिससे मुआवजा वितरण रुका हुआ है। जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। शासन स्तर पर यह संदेश स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार और कूटरचना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,