बिलासपुर

योग कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन…अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2022 की थीम पर रहा आधारित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आजादी का 75 अमृत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अवरोही गणना के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2022 के थीम 100 दिन 100 शहरों और 100 संगठनों पर आधारित एक दिवसीय योग कार्यशाला का अवसर 14 मई 2022 को प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय निदेशालय, भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा प्रेषित एक्शन प्लान के तहत यह कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्वेश्य योग दिवस से पूर्व योगासनों का प्रशिक्षण और उनका प्रचार प्रसार करना है। शनिवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के यूटीडी प्रांगण में सुबह 6 से 7 बजे इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 से अधिक स्वयंसेवको और शिक्षकों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक डॉ. तिलकराज मीणा और उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में बैठ के करने वाले आसान (पश्चिमोत्तान आसन , वज्रासन,

पद्मासन और बन्धोकोसन),खड़े होकर करने वाले आसन (ताड़ासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,पादहस्तासन, उत्कासन, गरुडासन,नटराज आसन और अर्धचक्रासन)लेट करने वाले आसन (भुजंगासन, ऊर्ध्व सर्वग़ासन, धुनुषांसन और उत्तानपादासन) प्राणायाम ,अनुलोमविलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे आसान कराए गए। इसके पश्चात रासेयो समन्वयक, डॉ. दिलीप झा ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2022 के अंतर्गत विश्वविद्यालय में आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में रासेयो समन्वयक के नेतृत्व में सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया ।

error: Content is protected !!
Letest
अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल...