मल्हार

मल्हार चौकी क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान,नेवारी गांव का निकला मृतक,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी जिसके शरीर में चोट के निशान के साथ साथ लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया था जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्ती कार्यवाही में अज्ञात युवक की पहचान मल्हार चौकी क्षेत्र के ही ग्राम करियाताल (नेवारी) निवासी युवराज सिंह ठाकुर (बंटी )पिता बिनोद सिंह ठाकुर उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई। जो शुक्रवार रात 8:30 बजे के आसपास अपने पान की दुकान को बंदकर घर से निकला था।

जिसकी रातभर परिजन तलाश करते रहे जिसकी ग्राम बकरकुदा सरसेनी मटिया रास्ते में नहर के पास झाड़ियों में लाश मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है की युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या कर लाश को छुपाने और पहचान को छुपाने पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया है।वही मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान और मल्हार चौकी प्रभारी भावेश शेंडे अपने स्टाफ के साथ पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल