मस्तूरी

एसएसपी ने थाना मस्तूरी में बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस..नवनिर्मित संवेदना, बाल मित्र कक्ष का बच्चों के हाथों कराया गया उद्घाटन

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी में आज राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले के संवेदनशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा की उपस्थिति में थाना प्रभारी मस्तूरी प्रकाश कांत तथा समस्त स्टाफ मस्तुरी व ग्राम पंचायत मस्तूरी की महिलाओं एवं बच्चों के साथ थाना मस्तुरी में बाल दिवस मनाया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा थाना मस्तूरी में नवनिर्मित संवेदना कक्ष/ बालमित्र कक्ष का बच्चों से उद्घाटन कराया गया तथा बच्चों को थाना भ्रमण कराकर बच्चों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनसे फ्रेंडशिप बेंड समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बंधवाया गया,

इस दौरान बच्चों को थाना के कार्यालयीन कार्य से संबंधित विभिन्न जानकारी दिया गया तथा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें कॉपी पेन पेंसिल आदि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वितरण किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं की समस्या से अवगत होकर उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निराकरण तत्काल करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,