बिलासपुर

नेशनल हाईवे पर ढेंका के पास मिली खून से लथपथ युवक की लाश….गला रेतकर लाश फेंकने की आशंका, मृतक की नही हो पाई है पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढेंका के पास नेशनल हाइवे पर ब्रिज के पहले सड़क किनारे एक युवक की लाश खून से लथपथ मिली है, ग्रामीणों ने लाश मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम सहित एएसपी उमेश कश्यप ने मौके पर पहुँच घटना स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम तक मृतक की पहचान नही हुई थी, जिसके गले को किसी धारदार हथियार से रेतने के निशान मिले है,

घटना कब की है और मृतक कौन है इसकी जांच में पुलिस जुट गई है, घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, वही आस पास सुराग जुटाए जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या कर उसकी लाश को यहाँ सड़क किनारे फेंका गया है, फ़िलहाल मृतक की शिनाख्त करने पुलिस ने सभी थानों में फोटो भेज गुम इंसान की जानकारी मंगाई जा रही है।

युवक की पहचान के बाद शव का पीएम कराया जाएगा, प्राथमिक जांच में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया जाना प्रतीत हो रहा है, जिसमें शिनाख्त के बाद हत्या के वारदात की वजह और आरोपियों की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश... जर्जर मकान की दीवार ढही...10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा, एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार कांच तोड़कर युवक ने खुद को किया घायल...पेट फटने से सिम्स में भर्ती जिले में खनिज विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप...फिर पकड़े गए 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रतनपुर के संरक्षित गज किला में जेसीबी से खुदाई...नियमों की खुली अवहेलना, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सव... चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास....आरोपी पति गिरफ्तार, जिला अस्पताल का डॉक्टर बनकर ठगी...मितानिन और महिलाओं से योजना के नाम पर 88 हजार 400 रुपए कराए ट्रांस...