मस्तूरी

पुलिस को मिली सफलता दो आरोपियों से 7 किलो गाँजा जब्त, इलाके में खपाने की तलाश में पहुँचे थे आरोपी, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी- मस्तूरी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर मस्तूरी और आसपास के क्षेत्र में बिक्री किए जाने की संभावना है। सूचना को थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के द्वारा दो टीम बनाकर मुखबिर सूचना के आधार पर टीम को ग्राम रिसदा रवाना किया गया जहां पर पुलिस टीम को एक व्यक्ति पीठ में बैग लटका कर आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास किया व्यक्ति के संदिग्ध आचरण को देखकर उस व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम चंद्राकर बताया जिसके पास रखे बैग में 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित मूल्य 28000 हजार रुपए बरामद किया गया। इसी तरह दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम ने ग्राम भनेशर के आगे आम रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाया

चेकिंग के दौरान बिना नंबर के स्कूटी को रोका गया तथा तलाशी पर स्कूटी की डिक्की से 3 किलो गांजा अनुमानित मूल्य 22000 रुपए बरामद किया गया, पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार रत्नाकर बताया आरोपी के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जप्त किया गया। दोनों प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध मस्तूरी पुलिस के द्वारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 7 किलोग्राम कीमती 50000 रुपए और एक नग स्कूटी कीमती लगभग 30000 रुपए को जब्त कर दो आरोपीयो की गिरफ्तारी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च...