बिलासपुर

मोपका पुलिस का प्रहार:- 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार….43,390 रुपए नगद जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोपका थाना सरकंडा की पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹43,390 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए हैं। यह कार्यवाही दिनांक 25 मई 2025 को छठ घाट, मोपका के पास की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारा, जिसमें पांच आरोपी ताश के पत्तों से रुपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. ईशान सिंह ठाकुर (32) निवासी दाऊ बाबा मंदिर के पास, तोरवा

2. सुभाष सूर्यवंशी (35) निवासी शिव मंदिर के पास, तोरवा

3. संतोष सूर्यवंशी (55) निवासी शिव मंदिर के पास, तोरवा

4. राजेन्द्र यादव (38) निवासी बोलबम चौक के पास, तोरवा

5. आकाश सूर्यवंशी (32) निवासी प्राइमरी स्कूल के पास, तोरवा

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 758/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक भावेश शेंडे प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र मोपका, प्रधान आरक्षक रविकांत सैनिक, आरक्षक रमेश राठौर एवं आरक्षक मुरली भार्गव की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी