बिलासपुर

तखतपुर:- दीवार गिरने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत…बारिश बनी वजह,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम जरौंधा में हुई एक दुखद घटना में दीवार गिरने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी की दीवार पूरी तरह भीग चुकी थी, जिससे वह अचानक भरभराकर गिर गई। मृतक की पहचान देवी दिन साहू पिता बिहारी लाल साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देवी दिन रोज की तरह अपने प्लाट में गाय-बकरी चराने गया था। वह प्लाट के बाहर मेड पर बैठकर अपने जानवरों की निगरानी कर रहा था,

तभी अचानक उसका कच्चा दीवार गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गया। देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे ढूंढते हुए प्लाट पहुँचे, जहां उन्होंने देखा कि देवी दिन दीवार के मलबे में दबा हुआ है। उसे तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी तखतपुर थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज