क्राईमबिलासपुर

पुराने लेन-देन के मामले में अपने ही दोस्त को शराब पिलाकर दो दोस्तों ने ले ली जान, पत्थर पटक कर सर को दिया कुचल ,दोनों आरोपी हिरासत में

प्रवीर भट्टाचार्य

सोमवार शाम को तिफरा शांति नगर इलाके में एक युवक की क्रिकेट के बल्ले और स्टंप से पिटाई कर दो युवकों ने जान ले ली । जरहाभाटा ओम नगर में रहने वाला दिनेश गढ़ेवाल टाटा कंपनी में मैकेनिक का काम करता था । पूर्व में वह शांति नगर तिफरा में रहने वाले घनश्याम तोंडे और अभिषेक नंदेश्वर के साथ बालाजी मोटर्स में काम किया करता था । उस दौरान तीनों के बीच लेन-देन का पुराना मामला पेंडिंग था जिसे लेकर अक्सर उनके बीच विवाद हुआ करता था। सोमवार दिन भर दिनेश, घनश्याम और अभिषेक साथ साथ घूमते फिरते रहे और इन तीनो ने मिलकर शराब भी पी ।

शाम को पुराने लेन-देन के मामले में एक बार फिर इनके बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना गहरा गया कि अभिषेक और घनश्याम ने एक राय होकर पहले तो क्रिकेट बैट और स्टंप से दिनेश गढेवाल की जमकर पिटाई की और फिर उसके जमीन पर गिर जाने के बाद उसके सर पर भारी पत्थर पटक कर उसका सर कुचल दिया । इससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई । अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने के बाद घनश्याम तोडे और अभिषेक नंदेश्वर भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले कि दोनों भाग पाते पुलिस ने दोनों को धर दबोचा । अक्सर देखा गया है कि पुराने दोस्त ही रंजिश रखने के बाद शराब पिलाकर इसी तरह अपना इंतकाम लेते हैं । इस मामले में भी पुराना हिसाब किताब दोस्ती पर भारी पड़ गया । मृतक दिनेश गढेवाल टाटा मोटर्स में मोटर मैकेनिक का काम करता था और उसने तिफरा की किसी जूली नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था ।

सोमवार शाम को शांति नगर तिफरा इलाके में युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई लेकिन पुलिस ने बेहद सूझबूझ से मात्र 1 घंटे में दोनों आरोपियों को धर दबोचा । बताया जा रहा है कि उन्हें हत्यारों का सुराग मृतक की पत्नी से ही मिला था । पुलिस फिलहाल और गहराई से पूछताछ कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...