क्राइमबिलासपुर

साइबर क्राइम को लेकर पुलिस को प्रशिक्षित करने विशेष कार्यशाला

डेस्क

रविवार को सिंचाई विभाग के प्रार्थना सभा भवन में एक दिवसीय ”साइबर अपराध से संबंधित विवेचना” विषय पर रेंज स्त्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर रेंज के पुलिस के विवेचना अधिकारियों को साइबर अपराध के रोकथाम की जानकारी तथा साइबर अपराध घटित होने पर किये जाने वाली विवेचना एवं विवेचना के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करना था । कार्यशाला में रेंज स्तर के निरीक्षक से सहायक उप निरीक्षक स्तर के 50 पुलिस पदाधिकारी उपस्थित होकर बैंक फ्रॉड, एटीएम फ़्रॉड ,सोशल मीडिया व्हाट्सएप ,फेसबुक टि्वटर आदि से संबंधित होने वाले अपराधोँ की विवेचना तथा सीडीआर एनालिसिस के संबंध विस्तृत जानकारी हासिल किये । विवेचना के दौरान विवेचको के समक्ष आने वाली कठिनाइयों को अवगत कराकर उनके उपाय से रूबरू किया गया । कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर प्रदीप गुप्ता उपस्थित होकर पूर्व में बिलासपुर शहर में घटित विराट अपहरण केस का उदाहरण पेश करते हुए कैसे सीडीआर के माध्यम से उक्त प्रकरण को हल किया गया इसकी बारीकियों को समझाते हुए इस तरह के केस घटित होने पर किस प्रकार विवेचना किया जाए इस संबंध में विस्तृत तथा उपयोगी जानकारी दिये।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा रेंज स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को विवेचना में निपुण बनाने के उद्देश्य इस कार्यशाला का आयोजन किया जाना बताये तथा भविष्य में भी प्रत्येक माह रेंज के अलग अलग कर्मचारियों के लिये कार्यशाला आयोजित कर बारी बारी सभी विवेचको को प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिए हैं इसी तारतम्य में शनिवार को भी मेडिकोलीगल व फॉरेंसिक मेडिसिन विषय पर विशिष्ट विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया गया था । कार्यशाला में उपस्थित हुए पुलिस पदाधिकारियों का अलग अलग ग्रुप बना कर एक काल्पनिक केस देकर उस विषय पर किस प्रकार विवेचना कि जाए इसकी व्यावहारिक जानकारी दी गई जिसमे सभी पदाधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया पुलिस पदाधिकारियों से कार्यशाला में बताये गये विषयों के संबंध में लिखित टेस्ट लेकर उनके द्वारा सिखे हुए ज्ञान की परीक्षा भी ली गई और उनसे कार्यशाला के संबंध में फीडबैक भी लिया गया जो उक्त कार्यशाला को काफी उपयोगी होना बताएं ।कार्यशाला को सफल बनाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री ओपी शर्मा , उप पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू , नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ,निरीक्षक कलीम खान ,सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य एवं साइबर सेल की टीम व पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर के स्टाफ तथा रक्षित केंद्र के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...