पचपेड़ी

पचपेड़ी:- लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान युवक की मौत….गांव में पसरा मातम

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम सोन में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विजय पटेल पिता ढेलु राम पटेल 27 वर्ष, अपने दो साथियों के साथ लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोन निवासी विजय पटेल, राजू पटेल और समय लाल यादव रविवार शाम लगभग 5 बजे घर से बिजली का तार लेकर नदी पहुंचे थे। तीनों ने नदी में करंट छोड़कर मछली पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान विजय पटेल अचानक करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना होते ही साथ मौजूद राजू और समय लाल ने आनन-फानन में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विजय की मौत से गांव में मातम पसर गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...