क्राईमबिलासपुर

कबडियो पर पुलिस ने फिर कसा शिकंजा ,संयुक्त कार्यवाही में लाखों का कबाड़ बरामद

उदय सिंह

बिलासपुर में कबाड़ के कारोबार को पुलिस ने अवैध घोषित कर रखा है। अक्सर कबाड़ी चोरी का माल खरीद कर उसे बेच देते हैं । कबाड़ी चोरों के लिए सेफ पैसेज बनाते हैं। इसीलिए अपराध रोकने के लिए कबाडियो पर पुलिस लगातार कार्यवाही करती है। एक लंबे वक्त बाद सोमवार को सिरगिट्टी ,हिर्री और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग इलाके में कबाड़ीओ पर बड़ी कार्यवाही की। टीम ने मंगला चौक स्थित कबाड़ी दुकान में रेड किया तो वहां कबाड़ी

अब्दुल साजिद उर्फ बाबा और रिंकू टंडन के कब्जे से वाहन क्रमांक सीजी 10 w,1066 से करीब एक लाख रुपये का कबाड़ बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने पेंड्रीडीह चौक स्थित कबाड़ी दुकान में भी कार्यवाही की तो वहां कबाड़ दुकान चला रहे तालापारा निवासी आदिल अली और हिर्री माईनस में रहने वाले अफरोज खान के कब्जे में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 2684 से करीब 3.5 टन लोहे का कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 95000 रुपये के करीब आंकी गई है । कबाड़ दुकान संचालक इस कबाड़ का कोई भी माकूल दस्तावेज नहीं पेश कर पाए इसलिए कबाड़ीओं पर कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...