बिलासपुर

बिलासपुर:- शनिचरी शराब दुकान के पास शिक्षक से मोबाइल और सोने की चेन की लूट, 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह में एक शिक्षक से दो अज्ञात युवकों ने झपटमारी कर मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। घटना 30 मई की रात करीब 11:45 बजे की है, जब पीड़ित शिक्षक राममुर्ति साहू अपने ससुराल से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, राममुर्ति साहू वार्ड क्रमांक 59, शासकीय स्कूल के सामने चांटीडीह सरकंडा निवासी हैं और दशरथ लाल पब्लिक स्कूल, रामायण चौक चांटीडीह में शिक्षक हैं। रात को लौटते समय वह शनिचरी दारू भट्ठी से पहले नया बैराज के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल और गले से सोने की चेन छीनकर बैराज की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि छीने गए मोबाइल की कीमत करीब 10,000 रुपये है, वहीं इस्तेमाली सोने की चेन की अनुमानित कीमत 80,000 रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर 90,000 रुपये की संपत्ति की लूट हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने पहले अपने भाई को जानकारी दी और स्वयं तलाश में जुटे रहे। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 2 जून को उन्होंने अपने साथियों के साथ सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...