सीपत

सीपत दर्दनाक सड़क हादसा:- तेज रफ़्तार माजदा ने बाइक सवार को लिया चपेट में…युवक की मौके पर हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जांजी में मंगलवार शाम 4 बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी रामेश्वर निषाद पिता रामप्रसाद निषाद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। रामेश्वर निषाद सीपत से बिलासपुर की ओर अपनी बाइक क्रमांक CG 10 BY 0426 से जा रहे थे, तभी ग्राम जांजी स्थित पेट्रोल पंप के सामने, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार राखड़ से भरे माजदा वाहन क्रमांक CG 10 C 4474 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि रामेश्वर निषाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद माजदा चालक वाहन को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और सीपत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भेजा और घटना की जांच शुरू की।

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस हादसे को लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग दुर्घटनाओं के लिए जाना जाने लगा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और वाहन चालकों की लापरवाही थम नहीं रही। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क हादसों पर अंकुश कब लगेगा। आए दिन हो रहे ऐसे हादसों में कई जिंदगियां असमय खत्म हो रही हैं और अनेक परिवार उजड़ रहे हैं। रामेश्वर निषाद भी एक मेहनतकश व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने माजदा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक जागरूकता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। यह हादसा इस बात का एक और दर्दनाक उदाहरण है कि थोड़ी सी असावधानी कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,