रायगढ़

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट…शराब के नशे में पत्थर के लोढ़े से किया कई बार वार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – बीते दिनों कठरापाली में हुए युवक के हत्या के मामले में तमनार पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मृतिक के भाई को सलखो के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश कुर्रे की 2 जून को खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना मिलने पर तमनार पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। जहा मृतक के घर से ही शव बरामद हुआ और मौके पर मौजूद सुरेश रात्रे की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच आरोपी और मृतक के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान अजय ने लोढ़ा से वार कर भाई की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि शाम को शराब के नशे में गाली-गलौच के चलते झगड़ा हुआ था, जो देर रात फिर बढ़ गया और इसी झगड़े के बाद गुस्से में आकर अजय कुर्रे ऊर्फ पिंटू ने लोढ़ा (पत्थर) से सीने पर कई वार कर बड़े भाई की जान ले ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोढ़ा (पत्थर) को बरामद कर लिया है। पूरे मामले में तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राहटगांवकर के साथ प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार और मनोहर मिंज की सक्रिय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...