बिलासपुर

बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र के छठ घाट स्थित मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे धार्मिक परंपराओं और मुक्तिधाम की मर्यादा के विपरीत बताते हुए विरोध जताया। मामले की शिकायत वार्ड पार्षद के माध्यम से तोरवा थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक परिवार का पालतू कुत्ता गुरुवार को मर गया था। कुत्ते की मौत के बाद परिवार उसे छठ घाट स्थित मुक्तिधाम लेकर पहुंचा।

वहां मौजूद एक युवक से बातचीत कर परिवार ने कुत्ते का अंतिम संस्कार करने की बात कही। युवक ने पहले भी पालतू जानवरों का अंतिम संस्कार करने की जानकारी देते हुए रुपये लेकर कुत्ते का दाह संस्कार मुक्तिधाम में कर दिया। घटना की भनक लगते ही आसपास के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम केवल मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए है और वहां पालतू पशु का दाह संस्कार करना परंपराओं के खिलाफ है।

विरोध बढ़ने पर पार्षद ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि कुत्ते का दाह संस्कार कराने वाला युवक घटना के बाद से फरार है। वहीं, संबंधित परिवार की भी पहचान और भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...