जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 115 गुम मोबाइल किए बरामद…. 15 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से जिले सहित अन्य क्षेत्रों से गुम हुए कुल 115 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मोबाइल फोन मिलने पर मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। यह अभियान CEIR पोर्टल की सहायता से चलाया गया, जो भारत सरकार द्वारा गुम/चोरी हुए मोबाइलों को ट्रैक करने हेतु विकसित किया गया है। बरामद मोबाइलों में जांजगीर-चांपा के अलावा बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती और अन्य जिलों के फोन भी शामिल हैं। साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल धारकों की पहचान की गई। कई मामलों में धारकों को समझाइश देने पर उन्होंने स्वेच्छा से फोन जमा करा दिया। कुछ मोबाइल अन्य राज्यों से समन्वय कर तथा कुरियर के माध्यम से मंगवाए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गुम/चोरी हुए मोबाइल की जानकारी ceir.gov.in पोर्टल पर जरूर दर्ज कराएं तथा अपने मोबाइल को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में साइबर टीम प्रभारी सागर पाठक व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...