बिलासपुर

पुलिस ने सिलसिलेवार बाइक चोरी को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा…कब्जे से 4 वाहन जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के अलग अलग जगहों से बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को एसीसीयू और तारबाहर की सयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जांजगीर निवासी नवीन साहू ने शारदा होटल तेलीपारा से 19.6.2023 को अपनी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 AW 7584 बाइक की चोरी होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। वही 25 जनवरी 2024 को तोरवा निवासी मनीष कुमार नरेश ने तारबाहर में अपनी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 10 AC 9680 को त्रिवेणी भवन से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही 27 जनवरी 2024 को धुरवाकारी निवासी संतोष कुमार रात्रे ने अपनी मोटरसाइकिल होंडा सीबी शाइन CG 22 R 5683 को राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैंड से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वही जबड़ापारा अरुण अग़नतानी ने 4 फरवरी 2024 को स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एस 6940 कि चोरी हों कि शिकायत दर्ज कराई थी। सिलसिलवार हुई इस चोरी को लेकर बिलासपुर एसपी ने पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिसपर एसीसीयू और तारबाहर की सयुक्त टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि तिफरा निवासी प्रिंस राज ठाकुर उर्फ जानू और विमल कुमार सूर्यवंशी ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना तारबाहर से उप निरी श्रवण टंडन, प्र आर किशोर वाणी , ACCU बिलासपुर के स उ नि शोभनाथ यादव ,प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमुन पुहुप, आरक्षक आरक्षक सरफराज खान, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल राव जाधव , बोधू राम ,प्रशांत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,