बिलासपुर

बिलासपुर :- जिले में फिर एक हत्या….तोरवा थाना क्षेत्र में शराबी पति ने पत्नी का घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अंकित लास्कर उम्र 25 वर्ष निवासी लालखदान महमंद, अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी मुस्कान से मारपीट किया करता था। इस वजह से मृतिका के पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी ने पूर्व में अपनी बेटी को अपने घर बुला लिया था। 9 जून 2025 को आरोपी अपने ससुराल पहुंचा, जहां घर में उसकी पत्नी मुस्कान और छोटी साली अनामिका मौजूद थीं। अंकित ने पहले अनामिका को पैसे देकर सामान लाने भेजा और इसी दौरान उसने मुस्कान के गले में पहने काले मोटे धागे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतिका के पिता ने तत्काल थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 248/2025 कायम किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...