मस्तूरी

अंधविश्वास के फेर में एक अधेड़ की हत्या, बच्चे की तबीयत खराब होने पर पड़ोसियों ने जादू टोने का आरोप लगा लाठी रॉड से किया था हमला

उदय सिंह

मस्तूरी – समाज में आज भी अंधविश्वास लोगों के जेहन में हावी है, जिसकी वजह से आज भी नरबलि और हत्याएं हो रही है, ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव से सामने आया है। जहाँ खोलूराम उम्र 50 वर्ष रोजी मजदूरी करता था। वह 26 सितंबर की रात आठ बजे परिवार के साथ घर में ही था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले सोहराब भास्कर के बेटे की तबीयत खराब थी। इस पर सोहराब का भाई विवेक भास्कर वहां आकर जादू टोने की बात कहते हुए खोलूराम और उनकी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। खोलूराम ने अपनी पत्नी देवकुमारी के साथ बाहर निकलकर विवेक को टोका तो विवेक के साथ उसका भाई अजय, अप्पू और पिता संतू भी आ गए।

उनके घर की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। सभी ने खोलूराम से मारपीट शुरू कर दी। उसे डंडे और रॉड से पीटा। खोलूराम की पत्नी देवकुमारी बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष का अजय भी घायल हुआ था। खोलूराम के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। वही खोलूराम को रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार को घायल खोलूराम की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने गांव में जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी