बिलासपुर

चरित्र शंका में युवक की पीट-पीटकर हत्या…. चकरभाठा पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 जून 2025 की रात करीब 8 बजे अनुराग गली स्थित गोलू ऑटो पार्ट्स के पास हुई। मृतक की पहचान नंद किशोर वैष्णव 38 वर्ष, निवासी मुंगेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पुरानी पहचान आरोपी गौकरण गेंदले की पत्नी से था जिसे मिलने मृतक घर आया था, इसी दौरान आरोपी पति वहाँ पहुँचा और मृतक का अपनी पत्नी से संबंध होने की शंका में गौकरण ने अपने दो साथियों शैलेंद्र सेंगर 21 वर्ष और गजेन्द्र सेंगर 23 वर्ष के साथ मिलकर नंद किशोर को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने मृतक पर हाथ-मुक्का, लात और लकड़ी के बत्ते से हमला किया, जिससे उसके हाथ, पैर, पीठ, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे डायल 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, इलाज के बाद उसे चकरभाठा स्थित उसके निवास पर छोड़ा गया। रात करीब 12:30 बजे तबीयत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने मारपीट की बात कबूल कर ली। चकरभाठा थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है वही पुलिस जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...