बिलासपुर

तै मोर लव स्टोरी में बिलासपुर के युवा कलाकार की मुख्य भूमिका, 29 नवम्बर को होगी रिलीज फ़िल्म….सोशल मीडिया में टीज़र हुई हिट

उदय सिंह

बिलासपुर- प्रखर फिल्म्स के बैनर तले बनी निर्माता अजय वर्मा की पहली फिल्म तैं मोर लव स्टोरी का टीजर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब धूम मचा रहा है फ़िल्म 29 नवम्बर को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म में बिलासपुर जिले के ग्राम ध्रुवाकारी(पचपेड़ी) निवासी सतीश साव एवं नायिका छत्तीसगढ़ सुपर स्टार अनिकृति चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे उनके साथ बलौदाबाजार जिले के ग्राम डमरू निवासी संजय साहू भी नायक के किरदार में दिखेंगे यह उन दोनों की पहली फिल्म है उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि फिल्म त्रिकोणीय प्रेम और सस्पेंस की कहानी है. इस फिल्म के डायरेक्टर दानेश निषाद है जो छालीवुड के सबसे युवा निर्देशक हैं, इस फिल्म की खासियत है कि फिल्म तैं मोर लव स्टोरी से निर्माता, निर्देशक सहित कई नए कलाकार छालीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

निर्माता अजय वर्मा , सह निर्माता रमेश पटेल,निर्देशक दानेश निषाद की यह पहली फिल्म है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माँ स्वर्गीय बिंदेश्वरी देवी भी इस फिल्म में नजर आएंगी नायक सतीश साव, नायिका अनिकृति चौहान और संजय साहू मुख्य भूमिका में है। इस तीनों के बीच प्रेम की कहानी है।

नई कहानी और नए कलाकार

नई कहानी और नये कलाकारों को लेकर निर्माता अजय वर्मा ने फिल्म के निर्माण में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी थी। फिल्म को छत्तीसगढ़ के चिरमिरी की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। तै मोर लव स्टोरी एक काल्पनिक प्रेम कहानी है जिसकी परिकल्पना दिनेश यादव और संजय साहू की है और निर्देशन किया है दानेश निषाद ने। सतीश साव, अनिकृति चौहान, संजय साहू, माया, रजनीश झांझी, दूजे निषाद , राज सोनी और लोकेश साहू इस फिल्म में कलाकार है। फिल्म में पांच गाने है आइटम सांग सहित, जिसकी कोरियोग्राफी की है बाबा बघेल ने।

अनिकृति चौहान वैसे तो लव स्टोरी पर पहले भी काम कर चूकी है बहरहाल नायक सतीश साव का कहना है की ये बिल्कुल अलग तरह की लव स्टोरी है दर्शकों को त्रिकोणीय प्यार के बीच हास्य और रोमांस का भरपूर आनंद मिलेगा नायक सतीश साव साहिल के किरदार में और अनिकृति सांची के किरदार में है। संजय साहू सागर और माया श्रुति की भूमिका में है। फिलहाल ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही बता चलेगा की कहानी कितनी अलग है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...