सीपत

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी सीपत में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 21 जून 2025 को 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन सामुदायिक भवन परिसर में किया गया। जिसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत की योग शिक्षिका द्वारा योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए इनसे मिलने वाली शारीरिक एवं मानसिक फायदों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विजय कृष्ण पाण्डेय , परियोजना प्रमुख (सीपत) ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने जीवन को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। योग एवं प्राणायाम सबसे सरल अभ्यास है। अतः हम सबको योग एवं प्राणायाम नियमित रूप से करना चाहिए।

योग कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, बाल भारती पब्लिक स्कूल एनटीपीसी सीपत के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं तथा नगर परिसर के कर्मचारीगण एवं परिजनों ने भाग लिया।
इससे पूर्व चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन भी किया गया, जिससे कर्मचारी व परिवार के सदस्य लाभान्वित हुए l

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,