सीपत

सीपत:- पीएससी छात्रा ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या….परिवार में छाया मातम,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपारा वार्ड क्रमांक 12 में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक होनहार पीएससी छात्रा नीलिमा सत्यार्थी 29 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलिमा, सेवानिवृत्त लेखापाल बी.आर. सत्यार्थी की छोटी पुत्री थी और अपनी पढ़ाई पूरी कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तैयारी कर रही थी।परिजनों के अनुसार नीलिमा अत्यंत मेधावी और शांत स्वभाव की थी। रविवार को परिवार के सभी सदस्य किसी कार्य से बिलासपुर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और भोजन के लिए नीलिमा को आवाज दी, तब उन्होंने देखा कि वह कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह दृश्य देख पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई और क्षेत्र में मातम पसर गया।घटना की सूचना तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।फिलहाल घटना के पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन और आसपास के लोग इस घटना से बेहद स्तब्ध हैं। नीलिमा की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,