मुंगेली

पंचायत सचिवों पर प्रशासन की सख्ती:- एक निलंबित, दो को नोटिस जारी,

रमेश राजपूत

मुंगेली – ग्राम पंचायत स्तर पर कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत दरवाजा में पदस्थ सचिव होरीलाल साहू को कलेक्टर कुन्दन कुमार के औचक निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन में आयुष्मान भारत महाभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई की गंभीर कमी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और भवन परिसर में गंदगी पाई गई। कलेक्टर ने इस स्थिति को स्वच्छ भारत मिशन के विपरीत मानते हुए सचिव की लापरवाही को गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी में निर्धारित किया गया है, और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बरछा एवं लौदा के पंचायत सचिवों के खिलाफ भी प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने दोनों सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों में लापरवाही, पंचायत कार्यालय में अव्यवस्था तथा पलायन रजिस्टर का अद्यतन संधारण न होना जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
नोटिस में बताया गया है कि यह कृत्य पंचायत सेवा नियमों का उल्लंघन है। प्रशासन ने दोनों सचिवों के एक दिन के वेतन की कटौती का आदेश दिया है और उन्हें दो दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध आगे की कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत स्तर पर जवाबदेही तय करने और सेवा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़ा रुख जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला