मस्तूरी

मस्तूरी जनपद के आवास शाखा में मनमानी, कोई कुछ भी कर रहा, फील्ड में बिना निकले पूरी कर रहे प्रक्रिया

उदय सिंह

मस्तूरी- जनपद पंचायत कार्यालय में अगर आप आवास से संबंधित जानकारी लेने जाते है तो आपको कोई भी जवाब नही मिलेगा, क्योकि कार्यालय में सब अपनी मनमानी कर रहे है। हद तो तब हो गई कि यहाँ आवास शाखा में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति किसने की है इसकी जानकारी सीईओ तक को नही है, बिना पद स्वीकृति के उससे कार्य कराया जा रहा है। जिसे ब्लॉक समन्वयक ऋचा देवांगन ने अपने स्तर पर कार्य मे रख लिया है।

आवास से संबंधित जानकारी लेने पहुँचने पर पत्रकार व हितग्राहियो से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जबकि पिछली शिकायत पर जिला पंचायत स्तर से कार्रवाई के आदेश भी जारी हो चुके इसके बाद भी कोई सुधार नही हो पाया है। जनपद कार्यालय में आवास शाखा में पदस्थ कर्मचारी सीईओ से ऊपर हो चुके है जो उनकी बात भी दरकिनार करने से नही चूकते है, यहाँ तक कि ब्लॉक समन्वयक ऋचा देवांगन ने तो सवाल पूछने पर यह तक कह दिया कि सीईओ कौन है हम ही इस शाखा के कर्ताधर्ता है और यहाँ जो कुछ भी होगा हमारी मर्जी से। मामले में जब जनपद अध्यक्ष से शिकायत की गई तो उन्होंने उक्त कर्मचारियों के व्यवहार को निंदनीय बताया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...