बिलासपुर

पचपेड़ी के ग्रामीण से हुई 5 लाख रुपए के लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 1 लाख 72 हजार रुपए बरामद, तीसरा आरोपी फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से पचपेड़ी निवासी एक ग्रामीण को 3 कार सवार अज्ञात लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया और उसके साथ 5 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 लाख 72 हजार रुपए को बरामद कर लिया है वही तीसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि प्रार्थी पुरूषोत्तम केंवट पिता अंतराम केवट उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम ओखर थाना पचपेडी जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाॅक 27.11.2023 को देवरिया उत्तरप्रदेश से पाॅच लाख रूपये लेकर बिलासपुर आया था। पुराना बस स्टैण्ड के पास अपने ग्राम पचपेडी जाने के लिए साधन देख रहता था उसी समय कार मे सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को पचपेडी छोडने की बात कहते हुए अपने साथ कार में बैठा लिए और रास्ते में प्रार्थी के साथ मारपीट कर 5,00,000 रूपये लूट कर चले गये, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मे अज्ञात आरोपियो के विरूध्द अपराध क्रमांक 549/2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करया गया।

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश की गई आरोपी मन्नू सिंह रात्रे पिता सुखदेव सिंह रात्रे उम्र 38 वर्ष निवासी भाठापारा ग्राम गिध्धा जिला जाॅजगीर चाॅपा (छ.ग.) से 1,29,000 रूपये एवं आरोपी नागमणी पटेल पिता हरिराम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बरेली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) से 43,000 रूपये कुल रकम 1,72,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी मिथलेष अहिरवार पिता राजेन्द्र अहिरवार उम्र 35 साल निवासी बड़पार दमोह हाल निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश घटना दिनांक से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है। विशेषयोगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, उनि चंदन सिंह मरकाम, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. दीपक केरकेट्टा ,आर. प्रेम सूर्यवंशी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पचपेड़ी: एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा... देर शाम पानी में तैरता मिला शव, मल्हार :- नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार...पुणे भगाने की फिराक में था आरोपी, बिलासपुर:- NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर एनएसयूआई सहित कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर....राष्ट्रीय अध्य... खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....16 वाहन जब्त, फिर भी नहीं थम रहा अवैध कारोबार? झपटमार गिरोह का पर्दाफाश..2 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद, रिश्तेदारों को समझाना पड़ा भारी, युवक ने रास्ता रोककर रिवाल्वर से की फायरिंग...साथी संग गिरफ्तार उड़ीसा से MP जा रही 300 किलो गांजे की खेप पकड़ाई....नाकेबंदी में फंसा अंतरराज्यीय गांजा नेटवर्क,2 लग्... सीपत: एक ही पल में बुझ गए घर के दो चिराग... तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत VIDEO बिलासपुर: धुएं और राख की चादर में घुट रही सांसें….सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदूषण का कहर...