रायगढ़

बहन की हत्या करने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार, घरेलू विवाद ने लिया हिंसक मोड़..मां को भी किया घायल

रमेश राजपूत

रायगढ़ – लैलूंगा थाना अंतर्गत ग्राम राताखण्ड में घरेलू विवाद ने एक हृदयविदारक मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपनी ही बहन की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सतकुमार मांझी (34 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना बुधवार 25 जून की सुबह की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। घटना की शिकायत मृतका की मां आसो बाई मांझी (55 वर्ष) ने दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका उर्मिला राठिया (30 वर्ष) ने ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से प्रेम विवाह किया था। पति की मृत्यु के बाद वह मायके में रह रही थी, जिससे उसका भाई सतकुमार नाराज रहता था। घटना के दिन सुबह जब आसो बाई अपने पति के साथ खेत गई हुई थी, उसी दौरान घर पर सतकुमार और उर्मिला के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर सतकुमार ने पहले बहन की पिटाई की और फिर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस बीच-बचाव में पहुंची मां आसो बाई पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2) के तहत अपराध क्रमांक 178/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। घायल मां का उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...