क्राईमबिलासपुर

कथित शराब दुकान खुलने की आशंका से सहमे नागरिकों ने कलेक्टर से मिलकर जताई घोर आपत्ति

उदय सिंह

दुर्घटनाओं को रोकने और शराब की खपत कम करने के लिए अदालती फैसले के बाद सभी राष्ट्रीय राजमार्गों से शराब दुकानों को हटाया गया था, लेकिन नियमों की अनदेखी कर एक बार फिर तोरवा मेन रोड जेपी रेजीडेंसी के सामने नेशनल हाईवे क्रमांक 49 पर कथित तौर पर शराब दुकान का निर्माण किया जा रहा है। यहां हेमंत मोदी , गौरव मोदी, कमल किशोर मोदी, दिनेश मोदी के नाम से भूमि स्थित है। जिसमें देशी मदिरा एवं अहाता खोला जा रहा है ।

जिसका निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है । इस संभावित शराब दुकान को लेकर आसपास के निवासी बेहद परेशान हैं, क्योंकि यह इलाका पूरी तरह से आवासीय क्षेत्र है और यहां शहर के जिम्मेदार नागरिक रहते हैं । उनके द्वारा शराब दुकान खोले जाने पर घोर आपत्ति जताई जा रही है, क्योंकि शराब दुकान खोलने पर यहां उनकी शांति भंग होगी। क्षेत्र में शराबी ,उपद्रवी और असामाजिक तत्व हमेशा हंगामा करेंगे। इस स्थान के पीछे अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास भी मौजूद है ,जहां लगभग 400 बालिकाएं अध्ययनरत और निवासरत है। इसलिए इस संवेदनशील स्थान पर शराब दुकान का खोला जाना हैरानी पैदा करता है ।जहां शराब दुकान का निर्माण किया जा रहा है उसके ठीक सामने जेपी रेजीडेंसी कॉलोनी है। वही हेमू नगर के इस इलाके में और भी कई कॉलोनियां स्थापित है।

मुख्य मार्ग होने से यहां हर वक्त लोगों की आवाजाही रहती है ।इसी सड़क पर मंगल भवन छाबड़ा पैलेस भी मौजूद है, जहां अक्सर विवाह कार्यक्रम और अन्य समारोह आयोजित होते हैं ।यहीं पर विश्व आध्यात्मिक केंद्र भी मौजूद है, जहां अक्सर सत्संग और अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं। क्षेत्र में सेंट मैरी, कलचुरी विद्या मंदिर , पैरामाउंट एवं दोमुहानी के आसपास कई स्कूल भी मौजूद है। बावजूद इसके इन सब की अनदेखी कर यहां मदिरा दुकान खोलने की गुपचुप तैयारी की जा रही है ।अभी मदिरा दुकान खुला नहीं है, इसलिए लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे यहाँ ना खोलने का आवेदन कलेक्टर से किया है । इस क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने निवेदन करते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र में मदिरा दुकान खुलता है तो फिर वहां की शांति व्यवस्था भंग होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी। हालांकि इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने कहा है कि जिस स्थान पर मदिरा दुकान खोलने की बात कही जा रही है वहां वर्तमान में कोई भी मदिरा दुकान प्रस्तावित नहीं है और यह बातें केवल हवा हवाई हैं , इसलिए उन्होंने नागरिकों को निश्चिंत करते हुए कहा कि उक्त स्थान पर कोई मदिरा दुकान खोलने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। इस मुद्दे पर नागरिकों ने सोमवार शाम को तोरवा थाने पहुंचकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। पिछले कुछ दिनों से यह मुद्दा यहां गरमाया हुआ है और बताया जा रहा है कि नागरिकों को भ्रम में रखकर गुपचुप तरीके से यहां शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। हालांकि ऐसा करना अदालती आदेश का भी उल्लंघन होगा। वही यह बात भी निकल कर आ रही है कि हां शराब दुकान की बजाय शायद भंडारण केंद्र खोला जाएगा। इसे लेकर भी नागरिकों में घोर आपत्ति है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...