बिलासपुर

डिपो से शराब लेकर निकली ट्रक के चालक ने की हेराफेरी… लाखों की शराब गायब, चालक पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के हेराफेरी मामले में वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। प्रार्थी जयकरन सिंह पिता कमलेश बिहारी सिंह (उम्र 37 वर्ष), निवासी सरकारी दफाई छोटा बाजार चिरमिरी ने थाना सिरगिट्टी में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अशोक लिलेन्ड 1615 क्रमांक CG10AQ3547 का मालिक है। दिनांक 09 जून 2025 को उसने अपने वाहन में सिरगिट्टी अंग्रेजी शराब डिपो से कुल 15,12,689 रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब और बियर लोड कर वाहन चालक रामनाथ यादव निवासी अहिरन मोहल्ला, कोटमी, जिला अनुपपुर, म.प्र. को रायगढ़ के केवडाबाड़ी स्थित शराब दुकान भेजा था।लेकिन वाहन चालक रामनाथ यादव ने गंतव्य पर शराब दुकान में वाहन छोड़कर फरार हो गया। 10 जून की शाम 7:30 बजे रायगढ़ के केवडाबाड़ी शराब दुकान के सुपरवाइजर ने प्रार्थी को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा। आबकारी विभाग की उपस्थिति में वाहन खाली कराया गया, जहां शराब के कई कीमती ब्रांड की कुल 1,03,950 रुपये मूल्य की शराब और बियर गायब पाई गई। गायब वस्तुओं में Bacardi, Singleton, VAT 69, Black Dog, Old Monk, Antiquity Blue, Breger Cranberry, Kingfisher Strong, Haywards 5000 और Simba Pridi जैसी ब्रांड शामिल थीं। घटना की पुष्टि आबकारी विभाग रायगढ़ द्वारा मौके पर पंचनामा बनाकर की गई है। प्रार्थी को आशंका है कि चालक रामनाथ यादव ने रायगढ़ के केवडाबाड़ी क्षेत्र में ही शराब की हेराफेरी की है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 316(3) BNS के तहत अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।