सीपत

सीपत:- पत्रकार से मारपीट कर फरार हुए कार सवार युवक…. एक आरोपी की हुई पहचान

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। परसाही निवासी ओम पुरी गोस्वमी, जो पेशे से पत्रकार हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 9:15 बजे वे अपने चालक अजय दास महंत के साथ किशोर स्वीट्स के पास कार खड़ी कर खाना खाने शिवराज होटल गए थे।करीब 9:30 बजे लौटने पर जैसे ही चालक ने कार स्टार्ट की, पीछे से आई एक टाटा ईवी कार ने उनकी कार के साइड मिरर को टक्कर मार दी।

गाड़ी में बैठे 6-7 लोगों में से तीन उतरकर उनके चालक से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। जब ओम पुरी गोस्वमी बीच-बचाव करने उतरे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके गाल, आंख, पंजा और कमर में चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। ओम गोस्वामी ने बताया कि हमलावरों में से एक पंकज विजय, निवासी सीपत जिसे वे पहचानते हैं, फिलहाल पीड़ित ने सीपत पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत कर उचित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,