जांजगीर चाँपा

खोखसा ओवरब्रिज पर चक्काजाम:- विधायक व्यास कश्यप समेत 12 लोगों पर FIR दर्ज

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जांजगीर क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज पर सड़क की खराब स्थिति के विरोध में किए गए चक्काजाम के मामले में नगर विधायक व्यास नारायण कश्यप समेत 11 लोगों के विरुद्ध जांजगीर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि ग्राम जर्वे (छोटा) के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक मार्ग अवरुद्ध कर यातायात ठप कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने खोखसा ओवरब्रिज के पास से पिथमपुर मार्ग तक आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने स्कूली बच्चों को भी चक्काजाम में शामिल कर लिया, जोकि भारतीय न्याय संहिता एवं बाल संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। एफआईआर में ग्राम जर्वे की सरपंच उत्तरा कश्यप, उनके पति कमल कश्यप, उपसरपंच योगेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, पार्षद अरमान खान, जनपद सदस्य डिगेश्वर यादव, बीडीसी सदस्य टंकेश्वर यादव, पंच संजय यादव, ग्रामीण जन गोपाल कश्यप, किशोर सिंह, प्रियांश तिवारी, गिरधारी कश्यप और किसान नेता संदीप तिवारी का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र विधिवत कार्रवाई की जाएगी।इस प्रदर्शन के पीछे जर्वे से पिथमपुर तक के जर्जर सड़क मार्ग की मरम्मत की मांग थी, जिसे लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी थी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...