रायगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार… मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त आकर युवक ने जहर का किया था सेवन

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पांच आरोपियो को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया (27 वर्ष) ने जहर सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चक्रधरनगर थाना से डॉयरी प्राप्त कर पुसौर थाना में मर्ग क्रमांक 49/2024 धारा 174 के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों के बयान में यह तथ्य सामने आया कि मृतक सुशील ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। परिजनों ने पुष्टि की कि ग्राम आरमुड़ा के निवासी सब्या भूमिया, दिलीप भूमिया, राजेश भूमिया, बालमुकुंद नायक और लवकुमार महापात्र द्वारा सुशील भूमिया को मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों के आरोप और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने 3 जून 2025 को अपराध क्रमांक 161/2025 धारा 306, 34 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। और मंगलवार को ग्राम आरमुड़ा निवासी सब्या भूमिया , दिलीप भूमिया , बालमुकुंद नायक, लवकुमार महापात्र और राजेश भूमिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,