बिलासपुर

रेलवे की पार्किंग में रखे वाहन की रसीद गुमने पर वाहन मालिक से 2000 की वसूली….ट्विट कर हुई शिकायत, पार्किंग संचालक पर 50 हजार रुपए फाइन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों में यात्रियों के वाहनों के सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था हेतु पार्किंग स्टैंड का प्रावधान किया गया है जहां वे यात्रा के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान के साथ अपने वाहनों को खड़ा कर निश्चिंत यात्रा कर सके। पार्किंग का संचालन पार्किंग संचालकों द्वारा किया जाता है, पार्किंग के बेहतर संचालन प्रबंधन हेतु रेलवे अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है ताकि यात्रियों को अपनी वाहनों को रखने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसी संदर्भ में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कश्यप द्वारा बिलासपुर स्टेशन के पार्किंग स्टैंड का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है । इस दौरान पार्किंग संचालक को पार्किंग में नियमानुसार किराया लेने, अवैध वसूली नहीं करने, यात्रियों का हर संभव मदद करते हुये उनसे मधुर व्यवहार करने का सख्त निर्देश भी दिये गए हैं । आज रेलवे प्रशासन को ट्वीटर के माध्यम से शिकायत मिली कि बिलासपुर पार्किंग संचालक द्वारा पार्किंग रसीद गुम होने के कारण यात्री से 2000 रुपए वसूल किया गया। जबकि पार्किंग नियमानुसार पार्किंग रसीद गुम होने पर 50 रुपए शुल्क के साथ आरसी बुक की प्रतिलिपि जमा किए जाने का प्रावधान है। इस शिकायत को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर पार्किंग संचालक पर 50 हजार रुपए का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। साथ ही भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर पार्किंग टेंडर को निरस्त करने की चेतावनी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...