बेलतराभाजपा

बेलतरा पहुंचे सांसद ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, जल संरक्षण पर भी दिया जोर

आलोक

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अरूण साव ने बेलतरा एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचनों में पहुॅचकर क्षेत्र के मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत आप सभी की जीत है। इस ऐतिहासिक जीत में आप लोगों ने मुझ पर जो भरोसा व्यक्त किया है मै आप लोगों का सदैव आभारी रहुंगा।

केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुसरी बार भाजपा सरकार बनी है तथा जिस प्रकार से आप लोगों ने मोदी जी के उपर विश्वास व्यक्त किया है निश्चित ही आपके विश्वास पर हम खरा उतर सके इस दिशा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने काम भी तेजी से प्रारंभ कर दिया है। श्री साव ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है अपने क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो इस दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केन्द्र सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजना लागू की गई है सभी को इस योजना की जानकारी प्रदान कर योजना का लाभ हितग्राहियों को पहुॅचाना है।

इस दौरान श्री साव ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में ग्रामीजन एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह के साथ वृक्षा रोपण किया। इस दौरान श्री साव ने ग्रामीणजनों से निवेदन किया कि जिस तेजी से भीषण गर्मी पड़ रही है एवं जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है इसके लिये हमें आने वाले दिनों के लिये अभी से सचेत होना होगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए एवं जल बचाये।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...